मुगलसराय: मुगलसराय में डीएम के निर्देश पर सरकारी तालाबों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
डीएम चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर मुगलसराय सरकारी तालाबों से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है। एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने सोमवार दोपहर 03 बजे को टीम के साथ डीडीयू नगर क्षेत्र के चिन्हित तालाबों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने बताया कि अवैध कब्जाधारियों को नियमानुसार सुनवाई का अवसर देने के बाद अतिक्रमण हटाकर तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।