छतरपुर: पार्किंग शुल्क मांगने पर युवक से लाठी-डंडों से मारपीट, पैर टूटा; जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती।
बिजावर थाना क्षेत्र स्थित जटाशंकर में पार्किंग शुल्क मांगने पर एक युवक के साथ पांच युवकों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में युवक का एक पैर टूट गया और गर्दन में भी चोट आई है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।आज 04 जुलाई सुबह करीब 9:30 बजे पांच युवक मोटरसाइकिल से जटाशंकर की ओर गए थे।