प्रतापगढ़: फतनपुर के करका गांव में बुजुर्ग महिला के आवास निर्माण में बाधा और भ्रष्टाचार का आरोप
फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करका गांव में एक बुजुर्ग महिला, लाची देवी, के शहरी आवास निर्माण में दबंगों द्वारा बाधा डालने और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर 2 बजे पीड़िता ने स्थानीय लेखपाल, सभासद और पुलिसकर्मियों पर 60,000 रुपये रिश्वत मांगने और फर्जी पैमाइश का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में धरने की चेतावनी दी है।