अलवर: सरिस्का में शनिवार को बाघिन ST 9 का दीदार, शिकार करने के बाद तालाब में नहाती हुई आई नजर, पर्यटक हुए रोमांचित
Alwar, Alwar | May 24, 2025 अलवर के सरिस्का में सफारी करने आए टूरिस्ट में शनिवार शाम करीब 4:00 बजे बाघिन ST 9 को पानी से निकलते हुए देखा। पर्यटक रोमांचित हो गए, पानी से निकलने के बाद टाइग्रेस को अपना शिकार ले जाते हुए देखा गया। शनिवार की पारी में टाइगर ST 21 को पानी में खुद की परछाई देखते हुए देखा गया। इन नजारों को पर्यटकों ने अपने केमरे में कैद कर लिया।