अलवर: हल्दीना रोड पर युवक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, फायरिंग कर हुए फरार, युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Alwar, Alwar | May 24, 2025 अलवर मालाखेड़ा थाना क्षेत्र हल्दीना रोड पर एक युवक के साथ करीब आधा दर्जन बदमाशों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया जहां युवक के हाथ और पैर में चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।युवक विशाल मीणा ने शनिवार सुबह 8:00 बजे बताया कि वह गाड़ी से हल्दीना रोड की तरफ से आ रहा था तभी आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और फायरिंग कर फरार हो गए।