पीरो: अगियाँव बजार में शिकायत के बावजूद नहीं मिली मदद, विधवा बोली- पुलिस कर रही अनदेखी
Piro, Bhojpur | Aug 1, 2026 अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ गाँव स्थित प्रेमा राय के टोला में एक विधवा महिला के साथ लगातार हो रही प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता निर्मला कुँअर ने आरोप लगाया है कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार परेशान किया जा रहा है।