प्रतापपुर: प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा हाथियों का दल, वन विभाग कर रहा है निगरानी
प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इन दिनों हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। विभागीय अमला हाथियों के संभावित मार्ग और विचरण वाले क्षेत्रों में निगरानी कर रहा है।