रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे पर निहंगो का कब्जा, सेवादार को भी बनाया बंधक
नगरासू क्षेत्र में माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पिछले 24 घंटे से निहंग सिख तीर्थयात्री गुरुद्वारे में डटे हुए हैं। वहीं, 55 वर्षीय एक सिख यात्री के कथित अपहरण की सूचना से क्षेत्र में चिंता और बढ़ गई है।
आज प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के बीच स्थिति को लेकर चर्चा हुई, जिसमें निहंग सिख तीर्थयात्रियों से भी संवाद किया गया।
निहंग सिख यात्रियों का कहना है कि कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद गिरफ्तार किए गए निहंग सिखों को रिहा किया जाए, अन्यथा देशभर से बड़ी संख्या में निहंग सिख उत्तराखंड पहुंचेंगे।
इस बीच सभी पक्षों से शांति, संयम और संवाद बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही जिला प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
#Rudraprayag #Nagarasu #Uttarakhand #NihangSikh #BreakingNews #PahadSamachar