घाघरा: चाची गांव में शौच के लिए घर से निकले व्यक्ति की डोभा में डूबने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Ghaghra, Gumla | Dec 14, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के चाची गांव में शौच के लिए घर से निकले पहान शिवा उरांव को डोभा में गिरकर पानी में डूबने के कारण मौत हो गई।वहीं पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी शनियारो उरांव ने बताया कि उसके पति शिवा उराव शौच करने की बात कहकर निकले थे।वह नहीं लौटे।डोभा में गिरकर डूबने से मौत हुई।