Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव नीमच, 24 जुलाई 2026। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री नगीनसिंह रावत के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के संयुक्त दल ने शुक्रवार को मनासा एवं रामपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ ही शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। संयुक्त दल ने ग्राम दूधलई, जन्नोद, लसुडिया इस्तमुरार, हरीपुरा सहित आसपास के विभिन्न गांवों के खेतों का भ्रमण कर सोयाबीन, मक्का, मूंगफली एवं उड़द की फसलों का निरीक्षण किया। विगत चार-पांच दिनों से हुई लगातार वर्षा के कारण खरीफ फसलों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मिट्टी में नमी तथा फसलों में कीट एवं रोगों की संभावित स्थिति का आकलन किया गया। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता होने पर वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने अधिक खरपतवार प्रभावित खेतों में समय पर निंदाई-गुड़ाई कराने की सलाह देते हुए वर्तमान मौसम के अनुरूप फसलों के समुचित प्रबंधन एवं आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने पर बल दिया। इसके पश्चात संयुक्त दल ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर सोयाबीन फसल की स्थिति, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा प्रक्षेत्र में चल रहे खरपतवारनाशी स्प्रे कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान फसलों की नियमित मॉनिटरिंग, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि फसलों की स्वस्थ वृद्धि एवं बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके। भ्रमण के दौरान किसानों को उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। किसानों ने बताया कि इस व्यवस्था से उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा हो रही है तथा निर्धारित मूल्य पर पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध हो रही है। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है,कि उर्वरक, बीज अथवा कीटनाशक दवाइयां खरीदते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता बिल देने से इनकार करे अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करे, तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। @Jansamparkmp @Agriculturedeptmp #Neemuch #नीमच

16 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

MORE NEWS

नीमच के श्रीराम हॉस्पिटल में चोरीका आरोप: कर्मचारी पर नकदी गायब करनेका दावा,CCTV जांच में जुटी पुलिस

नीमच के श्रीराम हॉस्पिटल में चोरीका आरोप: कर्मचारी पर नकदी गायब करनेका दावा,CCTV जांच में जुटी पुलिस

Neemuch Nagar, Neemuch | Jul 26, 2026

मजदूरीके पैसे मांगनापड़ा भारी! जावदमें युवकको रातभर बंधक बनाकर थ्रेशरबेल्ट औरलाठियों से पीटने काआरोप

मजदूरीके पैसे मांगनापड़ा भारी! जावदमें युवकको रातभर बंधक बनाकर थ्रेशरबेल्ट औरलाठियों से पीटने काआरोप

Neemuch Nagar, Neemuch | Jul 26, 2026

एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश

पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज,जिले की 17 टीमें लेंगी भाग

नीमच,25 जुलाई 2026।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पुलिस नीमच द्वारा "एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट" का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 जुलाई 2026 तक दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। प्रतियोगिता में जिले की 17 फुटबॉल टीमें भाग लेंगी, जो खेल भावना के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाएंगी।
टूर्नामेंट की तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने पुलिस कंट्रोल रूम में विभिन्न फुटबॉल क्लबों के सचिवों की बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी टीमों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

जिला पुलिस द्वारा अभियान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित यह फुटबॉल प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों के प्रति प्रेरित करने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की एक अभिनव पहल है।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आमजन से अपील की है कि वे "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
#Nashe_Se_Duri_Hai_Jaruri
#SPNeemuch
#Neemuch
#नीमच

एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज,जिले की 17 टीमें लेंगी भाग नीमच,25 जुलाई 2026।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पुलिस नीमच द्वारा "एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट" का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 जुलाई 2026 तक दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। प्रतियोगिता में जिले की 17 फुटबॉल टीमें भाग लेंगी, जो खेल भावना के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाएंगी। टूर्नामेंट की तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने पुलिस कंट्रोल रूम में विभिन्न फुटबॉल क्लबों के सचिवों की बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी टीमों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। जिला पुलिस द्वारा अभियान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित यह फुटबॉल प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों के प्रति प्रेरित करने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की एक अभिनव पहल है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आमजन से अपील की है कि वे "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #Nashe_Se_Duri_Hai_Jaruri #SPNeemuch #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण

खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव

नीमच, 24 जुलाई 2026। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री नगीनसिंह रावत के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के संयुक्त दल ने शुक्रवार को मनासा एवं रामपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ ही शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

संयुक्त दल ने ग्राम दूधलई, जन्नोद, लसुडिया इस्तमुरार, हरीपुरा सहित आसपास के विभिन्न गांवों के खेतों का भ्रमण कर सोयाबीन, मक्का, मूंगफली एवं उड़द की फसलों का निरीक्षण किया। विगत चार-पांच दिनों से हुई लगातार वर्षा के कारण खरीफ फसलों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मिट्टी में नमी तथा फसलों में कीट एवं रोगों की संभावित स्थिति का आकलन किया गया। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता होने पर वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने अधिक खरपतवार प्रभावित खेतों में समय पर निंदाई-गुड़ाई कराने की सलाह देते हुए वर्तमान मौसम के अनुरूप फसलों के समुचित प्रबंधन एवं आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने पर बल दिया। इसके पश्चात संयुक्त दल ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर सोयाबीन फसल की स्थिति, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा प्रक्षेत्र में चल रहे खरपतवारनाशी स्प्रे कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान फसलों की नियमित मॉनिटरिंग, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि फसलों की स्वस्थ वृद्धि एवं बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके।

भ्रमण के दौरान किसानों को उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। किसानों ने बताया कि इस व्यवस्था से उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा हो रही है तथा निर्धारित मूल्य पर पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध हो रही है।

उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है,कि उर्वरक, बीज अथवा कीटनाशक दवाइयां खरीदते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता बिल देने से इनकार करे अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करे, तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव नीमच, 24 जुलाई 2026। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री नगीनसिंह रावत के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के संयुक्त दल ने शुक्रवार को मनासा एवं रामपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ ही शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। संयुक्त दल ने ग्राम दूधलई, जन्नोद, लसुडिया इस्तमुरार, हरीपुरा सहित आसपास के विभिन्न गांवों के खेतों का भ्रमण कर सोयाबीन, मक्का, मूंगफली एवं उड़द की फसलों का निरीक्षण किया। विगत चार-पांच दिनों से हुई लगातार वर्षा के कारण खरीफ फसलों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मिट्टी में नमी तथा फसलों में कीट एवं रोगों की संभावित स्थिति का आकलन किया गया। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता होने पर वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने अधिक खरपतवार प्रभावित खेतों में समय पर निंदाई-गुड़ाई कराने की सलाह देते हुए वर्तमान मौसम के अनुरूप फसलों के समुचित प्रबंधन एवं आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने पर बल दिया। इसके पश्चात संयुक्त दल ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर सोयाबीन फसल की स्थिति, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा प्रक्षेत्र में चल रहे खरपतवारनाशी स्प्रे कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान फसलों की नियमित मॉनिटरिंग, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि फसलों की स्वस्थ वृद्धि एवं बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके। भ्रमण के दौरान किसानों को उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। किसानों ने बताया कि इस व्यवस्था से उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा हो रही है तथा निर्धारित मूल्य पर पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध हो रही है। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है,कि उर्वरक, बीज अथवा कीटनाशक दवाइयां खरीदते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता बिल देने से इनकार करे अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करे, तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव नीमच, 24 जुलाई 2026। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री नगीनसिंह रावत के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के संयुक्त दल ने शुक्रवार को मनासा एवं रामपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ ही शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। संयुक्त दल ने ग्राम दूधलई, जन्नोद, लसुडिया इस्तमुरार, हरीपुरा सहित आसपास के विभिन्न गांवों के खेतों का भ्रमण कर सोयाबीन, मक्का, मूंगफली एवं उड़द की फसलों का निरीक्षण किया। विगत चार-पांच दिनों से हुई लगातार वर्षा के कारण खरीफ फसलों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मिट्टी में नमी तथा फसलों में कीट एवं रोगों की संभावित स्थिति का आकलन किया गया। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता होने पर वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने अधिक खरपतवार प्रभावित खेतों में समय पर निंदाई-गुड़ाई कराने की सलाह देते हुए वर्तमान मौसम के अनुरूप फसलों के समुचित प्रबंधन एवं आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने पर बल दिया। इसके पश्चात संयुक्त दल ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर सोयाबीन फसल की स्थिति, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा प्रक्षेत्र में चल रहे खरपतवारनाशी स्प्रे कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान फसलों की नियमित मॉनिटरिंग, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि फसलों की स्वस्थ वृद्धि एवं बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके। भ्रमण के दौरान किसानों को उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। किसानों ने बताया कि इस व्यवस्था से उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा हो रही है तथा निर्धारित मूल्य पर पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध हो रही है। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है,कि उर्वरक, बीज अथवा कीटनाशक दवाइयां खरीदते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता बिल देने से इनकार करे अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करे, तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। @Jansamparkmp @Agriculturedeptmp #Neemuch #नीमच - Neemuch News