कैराना: बुच्चाखेड़ी के निकट सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Kairana, Shamli | Sep 26, 2026 हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीबेसक निवासी सन्नो ने स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 15 सितंबर की रात करीब दो बजे उसका बेटा तसव्वर बाइक से तितरवाड़ा से पानीपत स्थित फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। तभी बुच्चाखेड़ी के निकट तेज गति से आ रही ट्रैक्टर—ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।