बरेली: बारादरी क्षेत्र के सेटेलाइट के पास दबंग ने युवक को मारी गोली, युवक गंभीर घायल; परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
काशी धर्मपुर निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा विकास शर्मा डेंटल लैब में काम करता है। बीती देर रात विकास लैब से अपने किराए के कमरे पर जा रहा था, तभी दबंग विकास मौर्य व शिबू गुप्ता ने पैसों के लेनदेन को लेकर उसे गोली मार दी। इससे विकास शर्मा गंभीर घायल हो गया।