बरेली: कैंट थाना क्षेत्र में बच्चा गोद में से छीनकर फेंका और महिला के साथ की छेडछाड़
कैट थाना क्षेत्र में मजदूर की पत्नी को अकेले में घेरकर शोहदो ने उसकी गोद से बच्चा छीनकर रोड पर फेंक दिया और छेड़खानी कर उसे घसीटकर ले जाने लगे। महिला की तरफ से कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। कैंट क्षेत्र में रहने वाली महिला का पति बाहर मजदूरी करता है। वसीम नाम का युवक उसे अक्सर परेशान करता है।