बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में मंत्रियों से है अच्छी सेटिंग नौकरी लगवा दूंगा कहकर 8 लाख ठगे
बारादरी थाना क्षेत्र में शातिर ठग ने मंत्रियों और अधिकारियों से अच्छी सेटिंग का हवाला देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फाइक एन्क्लेव निवासी शोएब लेडीज पर्स व्यापारी हैं उनकी दुकान कुतुबखाने पर है। उनकी दुकान पर रमेशचन्द्र आता था। रमेश ने एक दिन अधिकारियों और मंत्रियों से सेटिंग का हवाला देकर ठगी की।