बरेली: बरेली में नकदी जेवर हड़पने के मामले में क्राइम ब्रांच 2 साल से कर रही जांच
सूर्या एन्क्लेव निवासी महिला और उसके साथियों ने कई लोगों से जेवर लेकर हड़प लिया और जेवर मांगने पर महिला उसके साथी एससी एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते है। आलामिरीगंज निवासी शिल्पी अग्रवाल ने दो साल पहले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है लेकिन कार्यवाही नही हो पाई।