बरेली: करेली में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक परिवार के 5 लोगों के साथ की मारपीट
करेली में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक परिवार के 5 लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।