अवैध शराब के खिलाफ विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने उठाई आवाज, थाना प्रभारी को दिए स्पष्ट निर्देश,
भितरवार। विधानसभा क्षेत्र भितरवार के रायपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम शपाटूपुरा की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब का मुद्दा भी सामने आया। इस पर विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने थाना प्रभारी से स्पष्ट शब्दों में कहा कि गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए और इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विधायक के इस रुख को ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और इस पर प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।
विधायक ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया।