सुजानगढ़: सुजानगढ़ में नलों में काला-कीचड़युक्त पानी सप्लाई, लोगों में आक्रोश
सुजानगढ़। मंगलवार सुबह शहर के रुपया वाला मंदिर और आदर्श कॉलोनी सहित कई इलाकों में नलों से काला-कीचड़युक्त पानी आने से लोग हैरान रह गए। 50 से ज्यादा घरों में गंदा पानी सप्लाई होने से स्टोरेज टैंक भी गंदे हो गए। जलदाय विभाग की लापरवाही पर गुस्साए लोगों ने हंगामा कर एईएन सुनील कुमार और जेईएन को बुलाया।