चूरू: टोंक में पत्रकार पर हमले के मामले में आईएफडब्ल्यूजे ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के आवास पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
Churu, Churu | Nov 15, 2024 टोंक जिले के अलीगढ़ में पत्रकार पर हुए हमले मामले को लेकर शुक्रवार शाम को चूरू जिलामुख्यालय पर पत्रकार संगठन आईएफडबल्यूजे के बैनर तले पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। आईएफडब्ल्यूजे प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौर के निर्देश पर लामबंद हुए पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अगुवाई में यह ज्ञापन दिया।