चूरू: सवाई सागर बालाजी धाम में मनाई गई देव दिवाली, संतों के सानिध्य में दीपकों से जगमगाया परिसर
Churu, Churu | Nov 15, 2024 चूरू जिला मुख्यालय स्थित सवाई सागर बालाजी धाम में गुरुवार रात 9 बजे के करीब देव दिवाली पर्व मनाया गया। धाम के पुजारी महेंद्र सारस्वत, सोनू ओझा ने बताया की ध्यान नाथ महाराज ने दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सवाई सागर धाम परिसर में काफी तादाद में दीपक जलाए गए। विजय सारस्वत ने बताया कि सन्तनाथ महाराज के आशीर्वाद से कार्यक्रम होता है।