चूरू: बिसाऊ के पास सड़क हादसे में 35 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, लाया गया ज़िला अस्पताल
Churu, Churu | Nov 15, 2024 चूरू के निकटवर्ती बिसाऊ के पास हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।