चूरू: पीपलाना जोहड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Churu, Churu | Nov 15, 2024 चूरू के खारिया गांव पिपलाना जोहड़ के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके मौसी का बेटा भाई गम्भीर घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गांव रामपुरा से चूरू आ रहे थे। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।