फरीदपुर: जलालपुर में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के जलालपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है ।पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।