फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र में चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
फरीदपुर थाना क्षेत्र में चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म । शिकायत करने पर युवक ने भाभी के साथ की जमकर मारपीट। महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी बरेली ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।