मुंगावली: जियाजीगढ़ गांव में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पहले पक्ष के जियाजीगढ़ निवासी रूमाल सिंह उम्र 46 वर्ष ने बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को सुबह लगभग 9 बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही हरनाम सिंह, गोलू, सरवन, ज्ञान सिंह और जानकी बाई ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष की जियाजीगढ़ निवासी जानकी बाई उम्र 42 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।