चान्हो: चान्हो में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन का भव्य स्वागत
Chanho, Ranchi | Apr 16, 2026 चान्हो प्रखंड में गुरुवार दोपहर एक बजे झारखंड कल्याण मंत्री हफीजुल हसन का स्वागत किया गया। मंत्री सड़क मार्ग से चंदवा जाने के क्रम में जैसे ही प्रखंड क्षेत्र पहुंचे, स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद आजाद, सचिन, कई लोग उपस्थित थे।