सत्तर कटैया: सत्तरकटैया के एक व्यक्ति ने बीडीओ को आवेदन देकर नाम जोड़ने में धांधली का लगाया आरोप
सत्तरकटैया में पीएम आवास योजना के लिए डोर टू डोर सर्वे का काम समाप्त हो गया है. इंदिरा आवास सहायक द्वारा बनायी गयी सूची की अंतिम रूप से जांच चल रही है. लेकिन कई ऐसे बेघर व्यक्ति हैं, जिसका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है. इंदिरा आवास सूची में नाम जोड़ने में भारी पैमाने पर धांधली की शिकायत मिल रही है.