लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के कार्यानंद नगर से सोने की चेन छिंनतई मामले में दो लोग गिरफ्तार एसडीपीओ ने दी पूरी जानकारी।
लखीसराय पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर महिला से सोने की चेन छिंनतई की घटना का उद्वेदन कर लिया है। नगर थाना पुलिस ने कार्यानंद नगर मोहल्ले से पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छिंनतई मामले में शामिल आरोपी अंकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने छिंनतई की गई चेन के साथ दुकानदार कौशल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।