लखीसराय: मुंगेर रेंज के आयुक्त संजय कुमार पहुंचे लखीसराय अतिथि गृह, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
अतिथि गृह पहुंचे मुंगेर रेंज के आयुक्त संजय कुमार,जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि आयुक्त संजय कुमार सर्वप्रथम रजौना चौकी स्थित इंद्रदमणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात वे जिला स्थित अतिथि गृह में जिलास्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। जिसके बाद वे निरीक्षण हेतु सदर अस्पताल जाएंगे।