लखीसराय: लखीसराय बाईपास में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी पर सवार 2 लोग हुए जख्मी, सदर अस्पताल लखीसराय में हुआ इलाज
लखीसराय शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास में सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर की स्कूटी से टक्कर हो गई.हादसे में स्कूटी पर सवार 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान लखीसराय वार्ड संख्या 30 के रहने वाले गौतम दास के पुत्र गौरव कुमार एवं नरेश साह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई.