लखीसराय: गढ़ी बिशनपुर गांव में पूर्व सैनिक के सुनसान घर में हुई लाखों की चोरी
लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में अज्ञात चोरों ने पूर्व सैनिक गिरीश चंद्र सिंह के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.चोर सुनसान घर को निशाना बनाते हुए रविवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घर में रखे स्वर्णाभूषण,टीवी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार होने में सफल रहा.सूचना के बाद टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की.