राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में घने कोहरे के कारण 10 मीटर तक रही विजिबिलिटी, वाहन चालकों को हो रही परेशानी
राजाखेड़ा में कोहरे से जनजीवन प्रभावित विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर सड़क पर वाहन चालकों को हो रही परेशानी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड में आज शुक्रवार अल सुबह 4 बजे से घना कोहरा छाया हुआ है। लगातार पांच दिनों से चल रहीं बर्फीली ठंडी हवाओं से तापमान में भारी गिरावट बनी हुई है जिससे ठंड से लोगों की कंपकपी छूट रही है।