राजाखेड़ा: मावठ के बाद राजाखेड़ा में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा
राजाखेड़ा में मावठ के बाद सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन,मौसम बदलने से छोटे बच्चे हो रहे प्रभावित धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड में शुक्रवार शाम हुई मावठ के बाद अब सर्द हवाओं से लोगों की कंपकपी छूट रही है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के कारण लोगों को सूर्यदेव के दर्शन भी नसीब नहीं हो पा रहे है। बूंदाबांदी और बर्फीली ठंडी हवा चलने के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है।