बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बोले - गंगा जी के पेट से गुजर रहा 20 लाख क्यूसेक पानी, अब होगा परमानेंट इलाज।
बेगूसराय में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नगर निगम क्षेत्र के उलाव ढाला के पास किया। बाढ़ ग्रस्त निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए गंगा से गाद निकालने और रिंग बांध बनाने को लेकर काम किया जा रहा है।
दरअसल बेगूसराय के पांच प्रखंडों के दर्जनों गांव इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सरकार के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान एक बाढ़ पीड़ित सीएम की गाड़ी के आगे आकर मिलने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने हटाया।
*पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा:*
"हम लोग बाढ़ की हालत देख रहे हैं, लगातार जायजा ले रहे हैं। गंगा मैया के पेट में एक तरफ से 20 लाख क्यूसेक पानी गुजर रहा है। पटना के बॉर्डर से लेकर पूरे क्षेत्र में बाढ़ की हालत है। सोन नदी में 5.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सभी जगह प्रशासन अलर्ट है।"
उन्होंने आगे कहा, "गंगा के बाढ़ का परमानेंट इलाज की व्यवस्था हम लोगों ने शुरू किया है। अभी कोसी पर काम कर रहे थे, गंडक पर काम कर रहे थे, अभी हमने निर्देश दिया है कि हर हालत में गंगा जी के एंबेंकमेंट को पूरी तरह से ठीक करना है। जहां-जहां रिंग बांध बनाने की जरूरत होगी, वहां रिंग बांध बनाएंगे। नया स्ट्रेच बनाएंगे, कई जगह पर 20-20 किलोमीटर के स्ट्रेच में गंगा जी का पानी फैल रहा है। हम उसको लिमिट करके व्यवस्थित करेंगे।"