टिहरी जिले में पिछले 24 घंटे में 22.08 मिलीमीटर बारिश हुई। टिहरी झील का जलस्तर 815.30 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे हैं। दो ग्रामीण संपर्क मार्ग बंद हैं, लेकिन मुख्य राजमार्ग खुले हैं। आपदा विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।