सोहागपुर: अकोला नहर की पुलिया के पास तेज रफ्तार आयशर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
सोहागपुर-पिपरिया स्टेट हाईवे पर अकोला नहर की पुलिया के पास बुधवार शाम करीब सवा 7 बजे तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों के अनुसार आयशर ट्रक क्रमांक MP 04 GA 6506 ने मोटरसाइकिल क्रमांक MP 05 MY 6104 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप