कर्वी: चित्रकूट में शराब के नशे में युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाने का किया प्रयास, 12 वर्षीय भतीजे की सतर्कता से बची जान
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के चुरेह गांव के मजरा केकरामर में शराब के नशे में युवक राधेश्याम कोल ने पत्नी की साड़ी से नीम के पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयास किया। 12 वर्षीय भतीजे की सतर्कता से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से रविवार -सोमवार मध्यरात्रि 1 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया।