तांतनगर: अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत
बुधवार को दोपहर 11-30बजे राजेश कुमार को हार्ट अटैक हुआ तो अंचल कार्यालय के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती किया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर हो गई, अस्पताल मे ऑक्सीजन नहीं होने से स्थिति गंभीर हो गई पर एम्बुलेंस भी नहीं रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए चाईबासा ले जाने मे देर हो रही थी किसी तरह छोटा हाथी जुगाड़ हुआ पर तब तक अंतिम सांस ले चुके थे