कोल: IPL की तर्ज पर AMU पवेलियन में होगा "अलीगढ़ सुपर T20 लीग" आयोजकों ने मैरिज रोड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
Koil, Aligarh | May 1, 2024 अलीगढ़ के AMU पवेलियन में IPL की तर्ज पर अलीगढ़ सुपर T20 लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 25 मई को होगा और 3 जून तक यह टूर्नामेंट रहेगा जिसमे कुल 8 टीम भाग लेंगी। टूर्नामेंट के आयोजक AMU के क्रिकेट क्लब के सभी पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं जिन्होंने आज मैरिज रोड पर प्रेस वार्ता कर टूर्नामेंट की जानकारी दी है।