कोल: जीवनगढ़, अवैध तमंचे के साथ दंबग युवक का फोटो/वीडियो हुआ वायरल,परेशान होकर एक महिला ने SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | May 1, 2024 थाना क्वार्सी इलाके के जीवनगढ़ से अवैध तमंचे के साथ दबंग युवक का फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। दबंग युवक घर में बच्चों के आगे खिलौने की तरह अवैध तमंचे और कारतूस बिखेर देता है, अपने भविष्य और मासूम बच्चे की जिंदगी के साथ दबंग खिलवाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। परेशान होकर एक महिला ने भी दबंग युवक की एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।