कोल: T20 विश्वकप टीम में क्रिकेटर रिंकू सिंह को नही मिली जगह, परिवार व समर्थकों में दिखी मायूसी
Koil, Aligarh | May 1, 2024 अलीगढ़ के रहने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह को T20 विश्व कप की टीम में स्थान नहीं मिल पाया है हालांकि रिंकू को रिजर्व में रखा गया है। T20 विश्व कप की टीम में रिंकू सिंह के जाने की काफी उम्मीदें थी लेकिन रिंकू सिंह का चयन न होने की वजह से रिंकू के समर्थक व उनके स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ परिवार के लोगों में मायूसी देखने को मिल रही है।