कोल: गांधी पार्क पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 10 अवैध तमंचे व उपकरण के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार 1 फरार
Koil, Aligarh | May 1, 2024 थाना गांधी पार्क पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 1 शातिर अभियुक्त को 10 अवैध तमंचे व भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी पुलिस को देख कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा है पुलिस जिसकी तलाश में जुटी हुई है।