छिवलहा बाजार में सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी, बर्तन की दुकान में घुसे, हजारों का नुकसान
हथगाम (फतेहपुर)। क्षेत्र के छिवलहा बाजार में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक बर्तन की दुकान में घुस गए। इस दौरान दुकान में मौजूद बुजुर्ग दुकानदार और उनका नाती बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। इसी बीच दो सांड अचानक आमने-सामने आ गए और लड़ते हुए तेजी से इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते दोनों सांड पास स्थित बर्तन की दुकान में जा घुसे, जिससे दुकान में रखा सामान बिखर गया और कई बर्तन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए।
दुकानदार ने बताया कि घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते वह और उनका नाती दुकान के एक किनारे हट गए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई।
Kanpur, Kanpur Nagar | Sep 7, 2026