संभल: जनपद के स्काउट एंड गाइड के राज्य पुरस्कार प्राप्त बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर जिलाधिकारी से मुलाकात की
जनपद के स्काउट एंड गाइड के राज्य पुरस्कार प्राप्त बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उनसे मुलाकात भेंट की। जिलाधिकारी ने स्काउट एंड गाइड से जुड़े पदाधिकारी व बच्चों का परिचय प्राप्त किया तथा स्काउट एंड गाइड भवन निर्माण को लेकर चर्चा की। साथ ही स्काउट एंड गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक के स्थान तथा समय का निर्धारण किया गया।