भोपाल में होने जा रहा है 79वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा! जानिए आयोजन से जुड़ी पूरी जानकारी। 🤲
📅 तारीख: 4 दिसंबर से 7 दिसंबर 2026
📍 स्थान: इज्तिमागाह, ईंटखेड़ी, भोपाल
इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होने पहुंचेंगे।
इस बार 10 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान है। आयोजन के लिए करीब 120 एकड़ में विशाल पंडाल और 350 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
व्यवस्थाओं को संभालने के लिए करीब 35 हजार वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे। वहीं प्रशासन की ओर से ट्रैफिक, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
⚠️ इज्तिमा में शामिल होने वाले लोग इन बातों का ध्यान रखें:
• नेटवर्क की समस्या को देखते हुए पर्याप्त नकदी साथ रखें।
• परिसर में पॉलीथिन और पानी के पाउच लेकर न जाएं।
• यात्रा से पहले ट्रैफिक और पार्किंग संबंधी जानकारी जरूर लें।
📌 आयोजन
Huzur, Bhopal | Nov 24, 2026