मेरठ: पल्लवपुरम में PRV पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, हेड कांस्टेबल घायल, दो भाइयों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
Meerut, Meerut | Nov 9, 2026 मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की व्यास वाटिका में रविवार को दो भाइयों के विवाद की सूचना पर पहुंची PRV पुलिस पर हमला कर दिया गया। आरोपी अमरजीत ने हेड कांस्टेबल हरेंद्र पर तलवार से वार कर दिया। बचाव के दौरान उनका हाथ गंभीर रूप से कट गया। घायल हेड कांस्टेबल को साथी पुलिसकर्मियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।