मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सद्दीक चौक के समीप महिला कॉलेज रोड पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे बालू अनलोड करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 30 वर्षीय संटु सिंह नामक युवक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने सद्वीक चौक के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत