लहलादपुर: जनता बाजार पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर कुर्की की, दो ने थाने में आत्मसमर्पण किया, तीन लोगों की संपत्ति कुर्क
लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में फरार चल रहे पांच आरोपियों के घर कुर्की करने पुलिस पहुंची थी। लेकिन दो आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया । जबकि तीन आरोपियों का घर कुर्क किया गया । यह कार्य रविवार को शाम 5:00 बजे तक चला।