गणेश चतुर्थी से पहले रायपुर में बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
आगामी गणेश चतुर्थी के मद्देनजर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और नगर निगम की टीम प्रहरी ने शहरभर में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। कोतवाली चौक से जयस्तंभ चौक तक 50 से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई कर ठेले, टेबल, कपड़ा स्टैंड, फ्लेक्स बोर्ड और तिरपाल स्टैंड जब्त किए गए तथा 4 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं लोधीपारा चौक से मंडी गेट मार्ग पर 3 अवैध अस्थाई अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया गया और 11 दुकानों की प्रचार सामग्री जब्त की गई।
#RaipurNews #RaipurTrafficPolice #EncroachmentDrive #GaneshChaturthi #ChhattisgarhNews