महोबा: हमीरपुर चुंगी में 20 वर्षीय युवक ने खाया सल्फास, हालत गंभीर; जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Sep 18, 2026 20 वर्षीय प्रदीप ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।